Reading: नेशनल कबड्डी में मझौली के अभिषेक लालटा का जलवा,

नेशनल कबड्डी में मझौली के अभिषेक लालटा का जलवा,

RamParkash Vats
2 Min Read

राष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे प्रतिभागोठ स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन, विद्यालय सहित पूरे कुपवी क्षेत्र में खुशी की लहरकुपवी

(शिमला) / कपिल शर्मा।ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला शिमला के उपमंडल कुपवी की परगना चेहता के गांव मझौली निवासी होनहार खिलाड़ी अभिषेक लालटा का चयन राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

अभिषेक की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे कुपवी क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोठ में नौवीं कक्षा के छात्र अभिषेक लालटा पुत्र लायक राम लालटा एवं कृष्णा लालटा ने अपनी खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

जरूरत है तो सिर्फ मेहनत, सही मार्गदर्शन और अवसर की।अभिषेक की इस उपलब्धि पर विद्यालय के पीटीआई जगदीश छींटा, समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें एवं उनके परिजनों को बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले अभिषेक की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है। अब कुपवी क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अभिषेक राष्ट्रीय मंच पर भी अपने दमदार खेल का प्रदर्शन कर सफलता का नया इतिहास रचेंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!