Reading: पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान: मलेंद्र राजन

पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान: मलेंद्र राजन

RamParkash Vats
2 Min Read

प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मलेंद्र राजन ने आज विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। विधायक ने वन विश्राम गृह इंदौरा में ग्राम पंचायत पलाखी,सुरड़वां,इंदपुर और सनौर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप नए विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत करवाया

मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि विकास कार्य स्थानीय लोगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप हों। जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ सीधा संवाद इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों को समझकर उनका समाधान करना जरूरी है, ताकि विकास का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!