Reading: भागवत कथा का महत्व बताया आज छछरौली में अंतिम दिन

भागवत कथा का महत्व बताया आज छछरौली में अंतिम दिन

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव छतरोली आयोजित सात दिवसीय भागवत के अंतिम दिन अमृत लता दास महाराज ने गुरु के जीवन मे महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंख वही पवित्र है जो गुरु दर्शन करती हो,कान वही पवित्र है गुरु के प्रवचन सुनते हो,ह्दय वही पवित्र है जिसमे गुरु मूर्त हो।पैर वही पवित्र है

जो गुरु दर्शन के लिए आतुर हो। उन्होंने कहा कि शुक देव महाराज परीक्षित को कहते है कि आप जैसा श्रोता सुनकर मैं निहाल हो गया हूं।उन्होंने कहा कि अगर सात दिन भागवत कथा का जो मन से श्रवण करता है और उसे अपने जीवन मे उतारता है तो उसका इस लोक में कल्याण निश्चित है।इस समारोह मे वरिष्ठ नेता कांग्रेस व पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी सत्संग का लुफ्त उठायाl

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!