Reading: राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता अभियान ‘जोश’ का आयोजन

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता अभियान ‘जोश’ का आयोजन

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर से विनय महाजनराजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘जोश’ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के नूरपुर ब्लॉक की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रीना गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया तथा विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य. राकेश कुमार द्वारा श्रीमती रीना गुप्ता के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। श्रीमती रीना गुप्ता ने ‘जोश’ अभियान के अंतर्गत युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से टीबी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने अभियान के लिए 10 स्वयंसेवकों की एक टीम भी तैयार की, जिसमें 9 एनसीसी कैडेट्स और 1 एनएसएस स्वयंसेवक ने भाग लिया। इन सभी स्वयंसेवकों का पंजीकरण माय भारत पोर्टल पर किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के 60 एनसीसी कैडेट्स, 30 एनएसएस स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब के 20 विद्यार्थियों सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी कैप्टन सुरजीत कुमार ने श्रीमती रीना गुप्ता का बहुमूल्य जानकारी साझा करने तथा विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुरजीत सिंह, रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. सुरेश कुमार एवं डॉ. भारती भागसैन तथा प्रो. मनजीत सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को टीबी के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!