
अयोध्या,उत्तर प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन:75वें संयम दिवस एवं 93वीं जन्मजयंती पर अयोध्या में होगा भव्य आयोजन, रक्षा मंत्री ने दिया यथासंभव शामिल होने का आश्वासन

अयोध्या/नई दिल्ली। भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र में आगामी 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के 75वें संयम दिवस एवं 93वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को शॉल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही पूज्य ज्ञानमती माताजी की ओर से प्रेषित श्रीफल भेंट कर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन भी किया।

आयोजन के अंतर्गत तीस चौबीसी जिनमंदिर शिखर कलशारोहण, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन सर्वजातीय महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन तथा गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण समारोह आयोजित होंगे। मुख्य सभा 26 अक्टूबर को होगी।
प्रतिनिधिमंडल में आदीश कुमार जैन सर्राफ, प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन, विकास जैन, कमल जैन एवं उमंग जैन शामिल रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में यथासंभव उपस्थित होने का आश्वासन दिया तथा पूज्य माताजी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

