Reading: सीतापुर: गन्ने के खेत में मिला मासूम का शव, सपा नेता कुमुद लता ने बंधाया ढांढस

सीतापुर: गन्ने के खेत में मिला मासूम का शव, सपा नेता कुमुद लता ने बंधाया ढांढस

RamParkash Vats
2 Min Read

मछरेहटा (सीतापुर)। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्वालीपुरवा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में बरामद हुआ। बच्ची सुबह शौच के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। शाम को उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

सपा नेता कुमुद लता ने की मुलाकात, न्याय की मांग की
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही 153 विधानसभा मिश्रिख से समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव कुमुद लता तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने ग्वालीपुरवा गांव पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मीडिया से बात करते हुए कुमुद लता ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस अंधे कत्ल का खुलासा जल्द से जल्द कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!