Reading: पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल–‘एक देश, एक चुनाव’ पर बोले पूर्व विधायक—जब चुनाव एक साथ कराने हैं तो मतदाता सूचियां अलग-अलग क्यों?

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल–‘एक देश, एक चुनाव’ पर बोले पूर्व विधायक—जब चुनाव एक साथ कराने हैं तो मतदाता सूचियां अलग-अलग क्यों?

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन :महमूदाबाद के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मौजूदा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि देश में लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका और ग्राम पंचायत के चुनाव एक साथ कराने की बात की जा रही है,

तो इन सभी चुनावों के लिए मतदाता सूचियां अलग-अलग क्यों हैं?
पूर्व विधायक ने क्षेत्र में दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों के मुआवजे में कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महमूदाबाद क्षेत्र में किसानों को मुआवजा देने के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। सरकार को प्रभावित किसानों के साथ न्याय करते हुए उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए।

पोखरा गांव की सड़क का भी उठाया मुद्दा
ग्राम पोखरा की सड़क को लेकर पूछे गए सवाल पर नरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इस सड़क के निर्माण के लिए सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखा था। इस संबंध में सड़क निर्माण का आश्वासन भी मिला था, लेकिन उनकी विधायकी समाप्त होने के बाद यह कार्य पूरा नहीं हो सका। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर अपनी ओर से किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।

विकास कार्यों को लेकर गिनाईं उपलब्धियां
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पूर्व विधायक ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी का उल्लेख किया और कहा कि उनके कार्यकाल में भी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भी उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए।पत्रकार वार्ता के दौरान नरेंद्र सिंह वर्मा ने मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रीय विकास, किसानों की समस्याओं और सड़क निर्माण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!