
हिमाचल प्रदेश में भाजपा सगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी ने प्रदेश के 66 विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति करके को एकजुट करने का प्रयास आरंभ कर दिया हैl भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से आज विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की सूची जारी की गई।
नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। पार्टी का उद्देश्य विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इस नियुक्ति सूची में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला सहित सभी संबंधित संगठनात्मक क्षेत्रों के नाम शामिल हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए क्या पार्टी हाई कमान संगठन के पदाधिकारी की बात को मानेगा या फिर निर्देश ही देगा क्योंकि हिमाचल प्रदेश में शायद कोई ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां पर भाजपा में टिकट की दौड़ की लंबी कतार ना होl

