Reading: (मुक्त नूरपुर” 60 दिवसीयअभियान) खेरियाँ पंचायत में घर-घर पहुंचा “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा

(मुक्त नूरपुर” 60 दिवसीयअभियान) खेरियाँ पंचायत में घर-घर पहुंचा “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा

RamParkash Vats
2 Min Read

देश की आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा प्रदेश मे चलाए जा रहे “नशा मुक्त नूरपुर, चिट्टा मुक्त नूरपुर” अभियान के तहत खेरियाँ पंचायत में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लोगों से सीधा संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान तथा नशे से बचाव और समाधान के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।अभियान के दौरान युवाओं और परिवारों से विशेष रूप से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा बच्चों और युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।

आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। घर-घर जाकर लोगों से संवाद करने का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि परिवारों और समाज को समाधान की दिशा में साथ लेकर आगे बढ़ना है।इस अवसर पर पंचायत प्रधान राहुल कुमार, मंजीत ठाकुर, मनोहर लाल एवं शिव पाल उपस्थित रहे और अभियान में अपना सहयोग दिया।राहुल शर्मा ने कहा कि “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” का संकल्प तभी मजबूत होगा, जब हर परिवार, युवा और समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाए।यह जानकारी एक प्रेस नोट मे राहुल शर्मा अध्यक्ष, आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने आज दी है l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!