
नूरपुर से विनय महाजन :नूरपुर की जनता के हितों और मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी द्वारा की गई भूख हड़ताल अब सकारात्मक परिणाम देती नजर आ रही है। उनके संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि नूरपुर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में खाली पड़े सभी पदों (रिक्तियों) को जल्द से जल्द भरा जाएगा, ताकि अस्पताल को शीघ्र सुचारू रूप से शुरू किया जा सके और क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंl उन्होंने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया थाl उनके इन प्रयासों के बाद अब कैबिनेट बैठक में लिया गया यह निर्णय एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया है।इसी के साथ अकिल बख्शी ने हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री का इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में मातृ-शिशु अस्पताल नूरपुर को जल्द ही पूरी तरह क्रियाशील बनाकर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा।अकिल बख्शी का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि नूरपुर की आम जनता, माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लड़ी गई है। इस मामले मे क्षेत्रवासियों व कुछ सामाजिक संस्थाओं को इंतजार है कि इस निर्णय को जल्द धरातल पर उतारा जाए और मातृ-शिशु अस्पताल नूरपुर बिना किसी देरी के जनता को समर्पित हो। क्षेत्र वासियों का यह भी कहना है कि इसमें सियासी राजनीति नहीं होनी चाहिए

* *भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा है कि मातृ शिशु अस्पताल नूरपुर के लिए खाली पदों को मंजूरी देकर सरकार ने नूरपुर वासियो की चिरकाल समस्याओं का समाधान किया है जो अति प्रशंसनीय है l सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दी है और अब धरातल पर नूरपुर वासियो के लिए अम्लीजामा जल्दी से पहनाये ताकि लोग इस अस्पताल की सुविधाओं का लाभ ले सकें l उन्होंने अनेको वार विधानसभा में भी यह प्रश्न पहले भी पटल पर रखा था l विधायक द्वारा भी इस मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू और स्वास्थ्य मंत्री शांडील का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार इस मामले मे देर आई दुरस्त आई है l प्रदेश मे अगले वर्ष 2027 के अंत मे विधानसभा के चुनाव होने हैं l
* नूरपुर के स्थानीय फ्री थिंकर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ विपिन महाजन ने भी मामले में मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व विधायक अजय महाजन के प्रयासों से इस अस्पताल को अब शीघ्र ही अम्लीजामा पहना कर इस समाधान किया हैl अब लोगों को आस जगी है कि यह अस्पताल जल्दी चालू हो जायेगा व्यवस्था परिवर्तन सरकार का प्रशासन पर गौर करें जल्दी ही धरातल पर लोगों को सुविधा मिल सके l

