Reading: एचपीवी टीकाकरण अभियान में नूरपुर ब्लॉक अव्वल, कांगड़ा जिला प्रदेश में प्रथम

एचपीवी टीकाकरण अभियान में नूरपुर ब्लॉक अव्वल, कांगड़ा जिला प्रदेश में प्रथम

RamParkash Vats
2 Min Read

कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र से चीफ ब्यूरो विनय पामहाजन

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान में कांगड़ा जिले ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, जिले के भीतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नूरपुर ब्लॉक ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नूरपुर ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।नूरपुर ब्लॉक की यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर तालमेल तथा लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। अभियान को सफल बनाने में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मेल एवं फीमेल स्वास्थ्य सुपरवाइजरों, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों, मेडिकल ऑफिसरों तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) विपुल शर्मा सहित पूरी स्वास्थ्य टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम ने अभियान के दौरान पात्र महिलाओं तक पहुंच बनाने और टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया।अभियान में सीएचसी खैरिया के अलावा पीएचसी सदवां, जसूर, बरांडा, बासा, बाजीरा, रीना, लड़ौरी, हटली-जम्वाला और पीएचसी नूरपुर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी टीकाकरण का उद्देश्य महिलाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाव की दिशा में सुरक्षा प्रदान करना और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नूरपुर ब्लॉक की टीम ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य निदेशक तथा कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!