
नूरपुर हिमाचल प्रदेश के चंबा में विकास कार्यों को लेकर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ वैठक संपन्न हुईl यह वैठक चम्बा जिला मुख्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा के लिए आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।बैठक के दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संचार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की जानकारी सांसद के समक्ष रखी।सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही बाधाओं को दूर कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दिशा समिति का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि सरकारी योजनाओं और संसाधनों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच सके।
बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिले के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और मास्टर प्लान जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने को लेकर महत्वपूर्ण सुझावों पर भी चर्चा हुई।

