Reading: नूरपुर मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए नए पद सृजित करने का निर्णय स्वागतयोग्य : अजय महाजन

नूरपुर मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए नए पद सृजित करने का निर्णय स्वागतयोग्य : अजय महाजन

RamParkash Vats
3 Min Read

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार, कहा- प्रदेश में जनहित की जरूरतों के अनुरूप विकास को मिल रही प्राथमिकता

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन ने प्रदेश सरकार द्वारा बहुचर्चित नूरपुर मातृ एवं शिशु अस्पताल तथा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए नए पद सृजित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। न्यूज इंडिया आजतक के प्रतिनिधि विनय महाजन के साथ पत्रकार वार्ता में अजय महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में विकास की नई दिशा निर्धारित हो रही है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अजय महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और प्रदेशवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की कार्यप्रणाली सराहनीय है। नूरपुर के मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए नए पदों का सृजन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय है। इस अस्पताल के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने से नूरपुर के साथ-साथ फतेहपुर, जवाली, इंदौरा और चंबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली में विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जनसमस्याओं के समाधान की प्राथमिकता स्पष्ट दिखाई देती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय प्रदेश के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नूरपुर मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्तियां होंगी, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। अजय महाजन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित में लिए गए ऐसे निर्णयों से सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!