
वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी में 15 अगस्त के अवसर पर एनसीसी, एनएसएस और रोवर एवं रेंजर इकाइयों द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण से हुई। राष्ट्रीय ध्वज मुख्य अतिथि डॉ. कामाक्षी लुंबा द्वारा फहराया गया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. शशि ललिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेखा एवं डॉ. रोहित, रोवर एवं रेंजर प्रभारी सुश्री सुमन लता सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और रेंजर्स द्वारा संयुक्त मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए:
भाषण: एनएस स्वयंसेवक द्वारा
नाटिका: रेंजर इकाई द्वारा प्रस्तुत
देशभक्ति कविता: रेंजर सलोनी द्वारा पाठ
भाषण: रेंजर्स द्वारा
गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ: संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वार
लघु वीडियो प्रदर्शन: महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा

स अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ कामाक्षी लुम्बा जी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों और सभी युवाओं को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझने पर जोर दिया कि वो अपने अधिकारों के साथ साथ इस देश के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वन करें।
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

