Reading: 109 साल के कैप्टन ने लगाया पौधा, आने वाली पीढ़ियों को दे गए संदेश

109 साल के कैप्टन ने लगाया पौधा, आने वाली पीढ़ियों को दे गए संदेश

RamParkash Vats
2 Min Read

109 साल के कैप्टन रुमेल सिंह ने लगाया पौधा, शिव धाम देहरी में प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, आने वाली पीढ़ियों के लिए पेड़ बचाने का संकल्प दोहराया

उम्र 109, जज्बा जवान: कैप्टन रुमेल सिंह ने शिव धाम देहरी में पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया

नूरपुर कभी देश की सेवा करने वाले 109 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन रुमेल सिंह पठानिया जब शिव धाम देहरी पहुंचे, तो उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। शिव धाम के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

109 वर्षीय कैप्टन रुमेल सिंह ने अपने हाथों से पौधा लगाया। उम्र के इस पड़ाव पर भी प्रकृति के प्रति उनका लगाव और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा मौजूद लोगों के लिए प्रेरणा बना। पौधा लगाकर मुझे बहुत खुशी हुई। मेरी यही इच्छा है कि ये पौधा बड़ा होकर पेड़ बने और आने वाले बच्चों को छाया और स्वच्छ हवा दे। हम प्रकृति को जितना देंगे, प्रकृति हमें उतना ही लौटाएगी।पौधारोपण के बाद शिव धाम कमेटी की ओर से कैप्टन रुमेल सिंह को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

छह वर्षों से धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ा रही कमेटी के लिए यह सम्मान समारोह का खास पल रहा।हमारे लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि कैप्टन साहब 109 साल की उम्र में हमारे बीच पहुंचे। उन्होंने खुद पौधा लगाया, इससे हम सभी को प्रेरणा मिली। कमेटी के बुजुर्ग सदस्य भी आज इस उम्र में शिव धाम के रखरखाव और इसे संवारने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!