Reading: ईंट की दीवार गिरने से मलबे में दबे दो मासूम, 4 वर्षीय बच्चे की मौत

ईंट की दीवार गिरने से मलबे में दबे दो मासूम, 4 वर्षीय बच्चे की मौत

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद में दर्दनाक हादसा: ईंट की दीवार गिरने से मलबे में दबे दो मासूम, 4 वर्षीय सूर्यांश की मौत

दीवार के मलबे ने बुझाया घर का चिराग, 4 वर्षीय बच्चे की मौत; दूसरा मासूम गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफ

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद, सीतापुर :महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम मालसराय में शनिवार को ईंट की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबकर दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 4 वर्षीय सूर्यांश पुत्र अनुज कुमार की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय शिवांश पुत्र अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घायल शिवांश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं सहयोगी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

मासूम सूर्यांश की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाए जाने की मांग की

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!