Reading: वामन द्वादशी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ निकला भगवान वामन जी का जलविहार जुलूस*

वामन द्वादशी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ निकला भगवान वामन जी का जलविहार जुलूस*

RamParkash Vats
3 Min Read
महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

पूजन-अर्चन के बाद संत-महात्माओं व विधायक ने दिखाई हरी झंडी, मनमोहक झांकियों ने मोहा लोगों का मनमहमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन वामन द्वादशी के पावन अवसर पर महमूदाबाद नगर में भगवान वामन जी का भव्य जलविहार जुलूस श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस मां संकटा मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ भगवान वामन जी का जलविहार कराया गया।

धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।जलविहार जुलूस का शुभारंभ सीतापुर से पधारे खाकी जी महाराज, मुंडागोपाल आश्रम के सच्चिदानंद जी महाराज तथा महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्य ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान वामन जी की आरती उतारने के बाद किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान वामन जी का जलविहार जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों के लिए रवाना हुआ।

जुलूस में धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत मनमोहक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। विभिन्न झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जुलूस के दौरान श्रद्धालु भगवान वामन जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।जुलूस के मार्ग में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने जगह-जगह भगवान वामन जी के दर्शन किए तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। धार्मिक आयोजन के चलते नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

जुलूस के साथ पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की निगरानी में जलविहार जुलूस सकुशल मां संकटा मंदिर पहुंचा, जहां भगवान वामन जी का विधि-विधान से जलविहार कराया गया।वामन द्वादशी के इस धार्मिक आयोजन ने नगर में आस्था, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। देर तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान वामन जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!