Reading: अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; चक्की खड्ड में 02 जेसीबी मशीनें, 04 टिप्पर व ढांगूपीयर में 01 ट्रैक्टर जब्त*

अवैध खनन के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; चक्की खड्ड में 02 जेसीबी मशीनें, 04 टिप्पर व ढांगूपीयर में 01 ट्रैक्टर जब्त*

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए.-1 नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में अवैध खनन गतिविधियों में प्रयुक्त *04 टिप्पर एवं 02 जेसीबी मशीनों* को कब्जे में लिया है। इसकेअतिरिक्त पुलिस चौकी ढांगूपीर, थाना डमटाल के क्षेत्र में अवैध खनन के संबंध में *01 ट्रैक्टर* को भी कब्जे में लिया गया है।

यह जानकारी एक प्रेस नोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 23 सितंबर 2026 को सी आई ए -1 नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अवैध गतिविधियों की निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। गश्त के दौरान कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में अवैध खनन गतिविधि का पता चला। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त की जा रही भारी मशीनरी एवं वाहनों को कब्जे में लिया।

जब्त किए गए वाहनों एवं मशीनरी का विवरण *जेसीबी मशीनें: 02*टिप्पर: 04*ट्रैक्टर: 01*शामिल है l कंडवाल क्षेत्र से कब्जे में लिए गए *04 टिप्पर एवं 02 जेसीबी मशीनों* को आगामी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई हेतु *पुलिस चौकी कंडवाल* के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, ढांगूपीर क्षेत्र से कब्जे में लिए गए *01 ट्रैक्टर* के संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संबंधित अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं अन्य विधिक प्रक्रियाएं नियमानुसार की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!