
*नूरपुर से विनय महाजन:नूरपुर बक्शी टेक चंद पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुनीता सागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर में कुल 54 एनएसएस स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि सुनीता सागर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सच्चे स्वयंसेवी का कर्तव्य है कि वह समाज में आगे आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करे तथा समाज सेवा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए।विद्यालय के प्रधानाचार्यकरतार चंद ने अपने संबोधन में कहा कि सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ किया।
उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गगन सिंह एवं नीलम कुमारी ने भी अपने-अपने संबोधन में स्वयंसेवियों को ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा की भावना को आत्मसात करने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुनीता सागर द्वारा एनएसएस स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह उत्साह, उमंग एवं समाज सेवा के प्रेरणादायक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

