पुलिस ने तमंचा, चार कारतूस और 350 रुपये किए बरामद, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

सीतापुर, 22 सितंबर: थाना थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अवधराम उर्फ भोले शंकर पुत्र बुद्धा, निवासी ग्राम सद्दुपुर महरिया, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को थाना थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मु0अ0सं0 182/26 के तहत धारा 96/65(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में थाना थानगांव पुलिस टीम ने ग्राम बेर्रा के पास आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मौके से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा 350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थाना थानगांव के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में बालिका की पहचान और निजता को सुरक्षित रखना आवश्यक

