Reading: भक्ति में झूमती नन्हीं बच्ची ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, वीडियो देख मुस्कुरा उठे लोग

भक्ति में झूमती नन्हीं बच्ची ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, वीडियो देख मुस्कुरा उठे लोग

RamParkash Vats
1 Min Read

सामने भगवान हों तो भक्ति की कोई उम्र नहीं होती—यह बात मनोहर लॉन में चल रहे भव्य श्री गणेश पूजन महोत्सव में एक नन्हीं बच्ची ने अपने अंदाज में सच कर दिखाई। गणपति बप्पा की भक्ति में झूमती बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब मन मोह रहा है।

वीडियो में बच्ची पूरे उत्साह और मासूमियत के साथ भक्ति में मग्न होकर नृत्य करती नजर आ रही है। उसकी भाव-भंगिमाएं और भक्ति से सराबोर अंदाज देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। श्रद्धालुओं के बीच बच्ची का यह मनमोहक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मनोहर लॉन में आयोजित गणेश पूजन महोत्सव में लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भव्य सजावट, धार्मिक कार्यक्रम और भक्तिमय वातावरण के बीच हर आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। ऐसे में इस नन्हीं भक्त की मासूम प्रस्तुति ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग यह भी कह रहे हैं कि जब इंटरनेट पर ऐसी सकारात्मक और मासूमियत से भरी तस्वीरें व वीडियो देखने को मिलें, तो समझिए डाटा का सही इस्तेमाल हो रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!