Reading: शराब के नशे में रोडवेज बस पर ईंट से हमला, आगे का शीशा टूटा; पुलिस पहुंचते ही आरोपी फरार*

शराब के नशे में रोडवेज बस पर ईंट से हमला, आगे का शीशा टूटा; पुलिस पहुंचते ही आरोपी फरार*

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद/रामपुर मथुरा, सीतापुर। थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र की बहादुरगंज चौकी अंतर्गत बोधेपुरवा गांव में बीती रात एक युवक ने विवाद के बाद रोडवेज बस के अगले शीशे पर ईंट का बड़ा टुकड़ा मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार कैसरबाग डिपो की बस संख्या UP 78 FN 2656 कैसरबाग लखनऊ से कलुआपुर जा रही थी। बोधेपुरवा गांव में मंदिर के पास आरती के दौरान सड़क पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। चालक शिवेंद्र कुमार ने हार्न बजाकर मोटरसाइकिल हटाने को कहा, लेकिन मोटरसाइकिल चालक संदीप कुमार पुत्र सालिकराम निवासी बोधेपुरवा ने हटाने से मना कर दिया।चालक के बस से उतरकर मोटरसाइकिल हटाने का प्रयास करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संदीप कुमार ने गाली-गलौज करते हुए फौजदारी पर आमादा हो गया। चालक द्वारा पुलिस को सूचना देने पर बहादुरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने बस के अगले शीशे पर ईंट का बड़ा टुकड़ा मार दिया, जिससे शीशा टूट गया और वह मौके से फरार हो गया।घटना के संबंध में बस चालक ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!