Reading: *उपमंडल डलहौजी में कनस्तर सिर में फंसे जंगली भालू वन विभाग की गिरफ्तर में काफी मस्कत के बाद

*उपमंडल डलहौजी में कनस्तर सिर में फंसे जंगली भालू वन विभाग की गिरफ्तर में काफी मस्कत के बाद

RamParkash Vats
2 Min Read

कनस्तर में सिर फंसा जंगली भालू, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

चंबा जिले के उपमंडल डलहौजी में खाने की तलाश में आबादी की ओर पहुंचे एक जंगली भालू का सिर कूड़े के कनस्तर में फंस गया। कनस्तर में सिर फंसने के बाद भालू काफी देर तक परेशान होकर इधर-उधर भटकता रहा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया।

SEC VIEDO

बताया गया कि भालू भोजन की तलाश में कूड़े के कनस्तर में मुंह डाल बैठा, लेकिन उसका सिर उसमें फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद वह कनस्तर से सिर बाहर नहीं निकाल सका। इसके बाद वह घबराकर इधर-उधर भागने लगा, जिससे मौके पर लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

वन विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भालू को सुरक्षित तरीके से काबू करने का प्रयास किया। टीम ने रस्सी की मदद से उसे नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भालू लगातार पहाड़ी की ओर बढ़ता रहा। काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग के बाद उसे सड़क तक लाया गया, जहां वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

इस घटना ने एक बार फिर मानव बस्तियों के आसपास वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही और भोजन की तलाश में जंगली जानवरों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की चुनौती को सामने रखा है। वहीं, मक्की की फसल पकने के साथ किसानों के लिए फसल को जंगली जानवरों से बचाना भी चिंता का विषय बना हुआ है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!