Reading: चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर घर-घर संपर्क अभियान 20 सितंबर से

चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर घर-घर संपर्क अभियान 20 सितंबर से

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन द्वारा “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” अभियान के तहत आगामी 20 सितंबर 2026 से 60 दिवसीय घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा परिवारों और समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करना है।आज एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी तथा विशेष रूप से युवाओं और अभिभावकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।राहुल शर्मा ने कहा कि “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को नशे की समस्या से बचाने के लिए एक जन-जागरूकता संकल्प है। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की जाएगी कि वे नशे के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने आसपास के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि आने वाले 60 दिनों तक लगातार जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को नूरपुर क्षेत्र के अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर शुभम पाल सिंह, कुलदीप ठाकुर, एडवोकेट सोनू पुण्डरा, प्रेम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!