न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सी.आई.ए. नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्की खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त 02 जेसीबी मशीनों एवं 05 को कब्जे में लिया है।

यह जानकारी एक प्रेस नोट मे एडिशनल एसपी डी सी वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि मामले का विवरण इस प्रकार से है गत दिन सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अवैध गतिविधियों की निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी।

गश्त के दौरान कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में भारी मशीनरी द्वारा अनधिकृत रूप से खनन किए जाने का मामला सामने आया।पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अवैध खनन गतिविधियों में प्रयुक्त की जा रही मशीनरी व वाहनों को कब्जे में लिया।कब्जे में लिए गए

सभी 05 टिप्परो एवं 02 जेसीबी मशीनों को आगामी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित अधिनियम के अंतर्गत चालान व अन्य विधिक प्रक्रियाएं अमल में लाई जा रही हैं।

