न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
इंदौरा: बाल विकास परियोजना अधिकारी, इंदौरा के कार्यालय की ओर से उपमंडल इंदौरा के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 तथा सहायिकाओं के 28 पद, कुल 37 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 14 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों में ग्राम पंचायत वेली महंता के ढांगू-1 व ढांगू-3, ग्राम पंचायत बसंतपुर के बसंतपुर व बसंतपुर-2, ग्राम पंचायत उलेहरियां के उलेहरियां-1, ग्राम पंचायत मियाणी के मझवाह-2, ग्राम पंचायत सिरत के सिरत-3, ग्राम पंचायत शेखपुर के वाई अटरियां-1, ग्राम पंचायत डगाला के डगाला-2 तथा ग्राम पंचायत मंडोली के तड़ियां चमारा सहित चिन्हित आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं।
इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों में ग्राम पंचायत भदरोया के ऊपरी भदरोया, डमटाल के डमटाल धाम-2, गंगवाल के निचला हगवाल, मलाहड़ी के मलाहड़ी-1, गदराणा के लाडथ, मोहटली के मोहटली-1, मोहटली-3, मोहटली-4 व मोहटली-8, सूरजपुर के सूरजपुर झिकला-2, चन्हौड़ के चन्हौड़ व ठठोली, मंडोली के कोठी तथा मंगवाल के मंगवाल-3 केंद्र शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त भलाख-1 व भलाख-2, हलदेड़-2, अटाहड़ा-1, भनूड़ी-1 व भनूड़ी-2, वाई अटरियां-1, पराल-2, ठाकुरद्वारा-2, टप्पा, वाई-इन्दौरियां-1, चनौर-2, इन्दौरा कॉलोनी तथा गठोता आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भी सहायिकाओं के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
विभाग के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन संबंधित फीडिंग क्षेत्र से ही आमंत्रित किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी की वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, विज्ञापन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत किए जाने चाहिए। साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, जिसकी सूचना बाद में संबंधित माध्यम से दी जाएगी।

