Reading: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नूरपुर ने लगाया रक्तदान शिविर

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नूरपुर ने लगाया रक्तदान शिविर

RamParkash Vats
1 Min Read

सेवा संकल्प अभियान के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया शिविर का शुभारंभ

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संगठनात्मक जिला भाजपा नूरपुर की ओर से गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका ने की, जबकि कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिविर का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक रीता धीमान भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप डोगरा और राजेश्वर हैप्पी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सभ्य लाहोटिया सहित पदाधिकारी, चारों विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!