Reading: भड़बार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना

भड़बार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना

RamParkash Vats
1 Min Read

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
नूरपुर पोषण माह के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना नूरपुर के भड़वार ब्रत में प्रथम सप्ताह की गतिविधि आयोजित की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर सुभाष चंद के निर्देशानुसार तथा सुपरवाइज़र हिमा देवी के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी सर्कल भड़वार में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम सप्ताह की थीम “आहार में विविधता एवं सही पोषण” रही। इस अवसर पर एक आंगनवाड़ी केंद्र से दूसरे आंगनवाड़ी केंद्र तक पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पोषणयुक्त और विविध आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा समुदाय को सही पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान “विविध आहार अपनाएं, सही पोषण पाए l बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाएं” का संदेश दिया गया।इस मौके पर ममता, सुरेश, अनु, चंद्ररेखा, सुषमा और रमना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!