Reading: नूरपुर पुलिस की थाना टीम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला के ₹28,500/- करवाए वापस।

नूरपुर पुलिस की थाना टीम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला के ₹28,500/- करवाए वापस।

RamParkash Vats
2 Min Read

धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करेl

न्यूज इंडिया आजतक संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा साइबर अपराधों से जुड़े मामलों पर तत्परता से की जा रही कार्रवाई के तहत, नूरपुर पुलिस के अंतर्गत पुलिस थाना रेहन की टीम ने त्वरित तकनीकी सहायता से यूपीआई फ्रॉड की शिकार हुई एक महिला के ₹28,500/- वापस करवाए हैं। यह जानकारी जिला पुलिस एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि
02 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता आशा देवी/रानी, निवासी गांव बरी, जिला कांगड़ा ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक अनजान कॉलर द्वारा झांसा देकर उनके बैंक खाते से कुल ₹32,500/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है।शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस थाना रेहन की टीम द्वारा मामले में आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया शुरू की गई। संबंधित पोर्टल/ एम आर एम के माध्यम से संपर्क साधकर ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया गया। पुलिस टीम के इन प्रयासों से फ्रॉड की गई राशि में से ₹28,500/- पीड़ित महिला के बैंक खाते में सुरक्षित वापस करवा दिए गए हैं।

नूरपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल या संदेश पर विश्वास न करें। किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अपना ओटीपी यूपीआई पिन या बैंक संबंधी विवरण किसी से साझा करें। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करेl

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!