Reading: हिमाचल मंत्रिमंडल की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, आगामी आदेशों तक टली

हिमाचल मंत्रिमंडल की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, आगामी आदेशों तक टली

RamParkash Vats
2 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा -चंम्बा चीफ ब्यूरो विनय महाजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की 11 सितंबर 2026 को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के गोपनीय एवं मंत्रिमंडल शाखा की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक 11 सितंबर को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल, शिमला में आयोजित की जानी थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते बैठक को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

इस संबंध में संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन), हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री, समस्त मंत्रियों, मुख्य सचिव सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतियां भेजी गई हैं।विभाग ने सचिव राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव, संयुक्त सचिव (प्राप्ति एवं निर्गम शाखा), निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा सभी अनुभाग अधिकारियों को भी बैठक स्थगित होने की सूचना दी है।

अब मंत्रिमंडल की अगली बैठक कब आयोजित होगी, इसकी तारीख आगामी आदेशों के माध्यम से तय की जाएगी। बैठक स्थगित होने से उन प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर भी फिलहाल विराम लग गया है, जिन्हें मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाना था।नोट: सरकारी आदेश में बैठक स्थगित करने का कारण केवल “कुछ अपरिहार्य कारण” बताया गया है। आदेश में इसके आगे कोई विस्तृत कारण नहीं दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!