Reading: पुलिस ने महमूदाबाद से गुमशुदा हुईं 4 बालिकाओं और युवतियों को किया बरामद

पुलिस ने महमूदाबाद से गुमशुदा हुईं 4 बालिकाओं और युवतियों को किया बरामद

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद-सीतापुर। जनपद के महमूदबाद क्षेत्र से एक साथ लापता हुई चार बालिकाओं और युवतियों को स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा इस प्रकरण में बालिकाओं की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी के कड़े निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की है।

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अगस्त 2026 को थाना महमूदबाद क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनके परिवार और पड़ोस की चार बालिकाएं एवं युवतियां जिनकी आयु क्रमशः 14, 15, 16 और 22 वर्ष है शाम को घर से निकली थीं और देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना महमूदबाद में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 334/2026, धारा 137(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन प्रयासों के बाद चारों बालिकाओं को सकुशल ढूंढ निकाला गया। प्रारंभिक पूछताछ और पुलिस के समक्ष दिए गए बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि वे सभी अपनी स्वेच्छा से आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से घर से निकली थीं। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का गंभीर अपराध घटित होना नहीं पाया गया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी बालिकाओं को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफल और त्वरित अभियान से परिजनों ने राहत की सांस ली है तथा पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली की सराहना की है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!