Reading: रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

RamParkash Vats
1 Min Read

24 स्कूलों के छात्र-छात्राएं ले रहे हिस्सा, एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल के रैहन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-14 लड़के एवं लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीत राम शर्मा, रशपाल सिंह सोनू, विद्यालय के प्रधानाचार्य, पीटीआई अंकुश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!