Reading: *जरूरतमंद मरीजों के लिए ग्रारी केयरस फाउंडेशन ने शुरू की निःशुल्क पेशेंट बेड सेवा *

*जरूरतमंद मरीजों के लिए ग्रारी केयरस फाउंडेशन ने शुरू की निःशुल्क पेशेंट बेड सेवा *

RamParkash Vats
2 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा | चीफ ब्यूरो — विनय महाजन | दिनांक: 29 अगस्त 2026
नूरपुर प्रदेश मे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों की सहायता के लिए ग्रारी केयरस फाउंडेशन द्वारा अव जनहित मे एक निःशुल्क पेशेंट बेड सेवा शुरू की गई है। संस्था की ओर से फिलहाल 2 पेशेंट बेड्स डोनेशन के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक अंकित वर्मा ने बताया कि कई बार मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर इलाज के दौरान कुछ दिनों या हफ्तों तक पेशेंट बेड की आवश्यकता होती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नया बेड खरीदना मुश्किल हो जाता है। संस्था ने इसी समस्या को देखते हुए ग्रारी केयरस फाउंडेशन जरूरतमंद मरीजों के लिए यह सेवा शुरू की है। पात्र परिवार आधार कार्ड देकर जरूरत के अनुसार पेशेंट बेड निःशुल्क ले जा सकते हैं।संस्था ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा मरीज है जिसे घर पर पेशेंट बेड की आवश्यकता है, तो यह जानकारी उसके परिवार तक जरूर पहुंचाएं।
ग्रारी केयरस फाउंडेशन का संदेश है यह है कि सेवा छोटी हो या बड़ी, किसी जरूरतमंद के काम आ जाए यही सबसे बड़ी समाज निशुल्क सेवा है l इसके लिए संपर्क📞 8263940000 | 9418510000 | 7724-840007 करे l यह जानकारी एक प्रेस नोट में ग्रारी केयरस फाउंडेशन द्वारा आज दी गई है l

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!