Reading: हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत*

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत*

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर समाज सेवक संस्था आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के 60 दिवसीय ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान के तहत हटली जंबाला पंचायत में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत में लोगों से संवाद कर नशे के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया।

अभियान की इस 16वीं पंचायत में प्रधान सतवीर सिंह शिंदा, उपप्रधान मनीष चौधरी, सुरजीत शर्मा, पवन धीमान सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस प्रयास को समाजहित की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया

।इस अवसर पर आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रखा जा सकता।

इसके लिए पंचायत, परिवार, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर निरंतर प्रयास करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लगातार पंचायतों तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है, ताकि नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक आवाज को और मजबूत किया जा सके।संदेश स्पष्ट है—युवा शक्ति को सही दिशा दें, नशे को समाज से दूर करें।चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर बनाना ही हमारा उद्देश्य हैl

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!