Reading: पहली बार खो-खो ट्रॉफी लेकर स्कूल पहुंचे देवामानल के खिलाड़ीस्टाफ व विद्यार्थियों ने किया विजेता टीम का भव्य स्वागत, वॉलीबॉल में भी हासिल किया उपविजेता स्थान

पहली बार खो-खो ट्रॉफी लेकर स्कूल पहुंचे देवामानल के खिलाड़ीस्टाफ व विद्यार्थियों ने किया विजेता टीम का भव्य स्वागत, वॉलीबॉल में भी हासिल किया उपविजेता स्थान

RamParkash Vats
2 Min Read

नौहराधार खंड की बौगधार में आयोजित अंडर-19 लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवामानल की टीम के स्कूल पहुंचने पर स्टाफ और विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया। खो-खो में पहली बार ट्रॉफी जीतकर विद्यालय पहुंची टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

खो-खो के फाइनल मुकाबले में देवामानल का सामना लाना चेता की टीम से हुआ। कड़े मुकाबले में देवामानल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और खो-खो की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं वॉलीबॉल में भी देवामानल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में नौहराधार की टीम विजेता रही।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत के साथ डीपी महिपाल पुंडीर और पीटीआई जियालाल के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों ने बच्चों को लगातार अभ्यास करवाया और खेल की बारीकियां सिखाईं, जिसका परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला।

डीपी महिपाल पुंडीर और पीटीआई जियालाल ने कहा कि विद्यालय के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि खो-खो में पहली बार ट्रॉफी विद्यालय में आई है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने प्रतियोगिता में पूरी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार की एकता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और गुरुजनों की जीत है।\

इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


देवामानल विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। पहली बार खो-खो की ट्रॉफी जीतना देवामानल विद्यालय के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!