Reading: पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत कर रही सरकार वन मंडल नूरपुर में इस वर्ष 155 हेक्टेयर भूमि पर 1 लाख 18 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य*

पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत कर रही सरकार वन मंडल नूरपुर में इस वर्ष 155 हेक्टेयर भूमि पर 1 लाख 18 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य*

RamParkash Vats
3 Min Read

संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा | चीफ ब्यूरो — विनय महाजन | दिनांक: 26\9 अगस्त 2026

नूरपुर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और आम का पौधा रोपित किया। इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थनीय लोगों ने जामुन,भेहड़ा, अर्जुन,अंबाला तथा कचनार के पौधे रोपित किये गए। अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत कर रही है। प्रदेश में ‘राजीव गांधी वन संवर्धन योजना’ की शुरुआत की गई है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को शामिल कर पौधरोपण किया जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

इस योजना के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण के लिए दस जगह चिन्हित की गई हैं।इन स्थानों पर स्थानीय समुदाय की भागीदारी से पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।कृषि मंत्री ने बताया कि इस वर्ष वन मंडल नूरपुर में पौधरोपण अभियान के तहत 155 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 1 लाख 18 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा इनमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है।उन्होंने स्थानीय लोगों से प्रकृति को प्रदूषण से बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

साथ ही अपील की कि ऐसे पौधे चुनें जो न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं, बल्कि वन्य जीव-जंतुओं को भी भोजन और आश्रय प्रदान करें, और उनकी नियमित देखभाल करके उन्हें एक सशक्त वृक्ष के रूप में विकसित किया जाए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि को चीफ कंज़र्वेटर फॉरेस्ट,वाशु कौशल ने शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स कार्यक्रम में एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज, एसडीएम नरेंद्र जरियाल,डीएफओ संदीप कोहली, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,कांग्रेस नेता बसीर महोम्मद,बीडीसी सदस्य सचिन गुलेरिया सहित वन विभाग के कर्मचारी,विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मंडलों के सदस्य तथा स्थानीय जनता उपस्थित रही

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!