Reading: राजा का तालाब में पुलिस का नाका, कई वाहनों के चालान; हेलमेट को लेकर भी किया जागरूक

राजा का तालाब में पुलिस का नाका, कई वाहनों के चालान; हेलमेट को लेकर भी किया जागरूक

RamParkash Vats
2 Min Read

राजा का तालाब में पुलिस का नाका, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

राजा का तालाब। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने राजा का तालाब में नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि कुछ को चेतावनी देकर भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए विशेष रूप से हेलमेट पहनने का संदेश दिया। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ वाहन चालक हेलमेट अपने साथ तो रख रहे थे, लेकिन उसे पहन नहीं रहे थे। किसी ने हेलमेट बाजू में फंसा रखा था तो किसी ने वाहन के आगे रखा हुआ था।

पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट केवल पुलिस से बचने के लिए साथ रखने की वस्तु नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

थाना प्रभारी रैहन सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक हो जाता है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे तेज गति और लापरवाही से वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा सड़क पर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!