Reading: नेता प्रतिपक्ष ने चौड़ा मैदान पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की सुनीं माँगे, सरकार पर बोला तानाशाही का हमला

नेता प्रतिपक्ष ने चौड़ा मैदान पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की सुनीं माँगे, सरकार पर बोला तानाशाही का हमला

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला : विधानसभा सत्र के बाद वीरवार को ​चौड़ा मैदान में आमरण अनशन कर रहे टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष पहुँचे, जहाँ उनके साथ विधायक बलवीर वर्मा, डॉ. हंसराज और लोकेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को जबरन और बलपूर्वक हटाए जाने की घटना का कड़ा विरोध करते हुए प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे लोगों की समस्याओं को सुना जाना चाहिए न कि उनकी आवाज को दबाया जाना चाहिए। उन्होंने वहाँ मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से सीधे बातचीत कर प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाए जाने के फैसले पर तीखे सवाल दागे और स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है तथा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार नहीं हो रहा है, ऐसे में सरकार का यह रवैया पूरी तरह से अनुचित है। नेता प्रतिपक्ष ने टैक्सी ऑपरेटरों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पूरा विपक्ष मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास करेगा। इससे पहले, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और माँगों से अवगत कराया था, जिसे उन्होंने बेहद गंभीरता से सुनते हुए विधानसभा के सदन में पुरजोर तरीके से उठाने का ठोस आश्वासन दिया था।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!