Reading: आपकी एक छोटी-सी मदद दे सकती है परशोतम लाल को नई जिंदगी की उम्मीद

आपकी एक छोटी-सी मदद दे सकती है परशोतम लाल को नई जिंदगी की उम्मीद

RamParkash Vats
2 Min Read

कैंसर से जूझ रहे परशोतम लाल को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की दरकार, परिवार ने समाज से लगाई गुहार

फतेहपुर। जिला कांगड़ा के विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत समकड़ के गांव भटेकी निवासी परशोतम लाल पुत्र होशियार सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उपचार के बीच परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लगातार बढ़ रहे इलाज के खर्च के चलते परिवार ने समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं और सामर्थ्यवान लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।

परिवार के अनुसार परशोतम लाल का उपचार चल रहा है और बीमारी के इलाज में लगातार खर्च हो रहा है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार के लिए उपचार का खर्च जुटाना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में परिवार को उम्मीद है कि समाज के लोग आगे आकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करेंगे।

ग्राम पंचायत समकड़ के प्रधान संजीव पराशर उर्फ मिंटू ने भी क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों से परशोतम लाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को समाज के सहयोग की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया छोटा-सा सहयोग भी उपचार का खर्च जुटाने में मददगार साबित हो सकता है।

परिवार ने अपील की है कि जो लोग आर्थिक रूप से सहयोग करने में सक्षम हैं, वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद करें। परिवार का कहना है कि इस मुश्किल समय में मिलने वाला सहयोग परशोतम लाल के इलाज को जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा बन सकता है।

सहयोग के लिए विवरण

नाम: परशोतम लाल पुत्र होशियार सिंह
गांव: भटेकी
डाकघर: धमेटा
तहसील: फतेहपुर
जिला: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश – 176025

UPI ID: santoshkumari09845@oksbi
UPI नाम: Santosh Kumari

परिवार की अपील:
“इस मुश्किल घड़ी में आपका सहयोग परशोतम लाल के उपचार में सहारा बन सकता है। कृपया अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद के लिए आगे आएं।”

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!