Reading: फतेहपुर के जग्गू पठानिया को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

फतेहपुर के जग्गू पठानिया को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

RamParkash Vats
3 Min Read

ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह पठानिया बने कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के सचिव, समर्थकों में खुशी की लहर

इंडिया न्यूज आजतक राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल

कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे ब्लॉक कांग्रेस फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह पठानिया (जग्गू पठानिया) को कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।

संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद फतेहपुर सहित कांगड़ा जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।जग्गू पठानिया की नियुक्ति को उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली, कर्मठता और पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को नई मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं राजेश, राजकुमार, दिनेश कुमार और अभिषेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगजीत सिंह पठानिया लंबे समय से कांग्रेस संगठन के साथ पूरी सक्रियता के साथ जुड़े हुए हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ उनका मजबूत संपर्क और संगठन के प्रति समर्पण उनकी प्रमुख पहचान है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जग्गू पठानिया का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उनके नेतृत्व में पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह पठानिया की नियुक्ति से फतेहपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।वहीं, नवनियुक्त सचिव जगजीत सिंह पठानिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।जग्गू पठानिया की नियुक्ति के बाद फतेहपुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण और उत्साहवर्धक निर्णय बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!