सिरमौर:सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के दायित्व पर कार्यरत ॐ प्रकाश सिंगटा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने अपना त्यागपत्र उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान को सौंपते हुए कहा कि यह निर्णय उनके लिए केवल पद छोड़ने का विषय नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा कठिन निर्णय है।ॐ प्रकाश सिंगटा ने कहा कि सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया। उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा दिए गए विश्वास, स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा, “मैं पद छोड़ रहा हूं, अपने लोगों को नहीं। मैं जिम्मेदारी छोड़ रहा हूं, अपने रिश्ते नहीं। मैं पद से अलग हो रहा हूं, लेकिन सम्मान और आत्मीयता हमेशा बनी रहेगी।”

उन्होंने उद्योग मंत्री कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मंडल अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह धामटा, OSD श्री अतर राणा, शिलाई मंडल के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवाओं और साथियों का भी आभार जताया।ॐ प्रकाश सिंगटा ने कहा कि राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं,लेकिन सच्चे रिश्ते, सम्मान और विचारधारा हमेशा साथ रहती है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जाने-अनजाने में किसी साथी, कार्यकर्ता या संगठन के किसी व्यक्ति को ठेस पहुंचने पर हृदय से क्षमा भी मांगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पद से इस्तीफा किसी व्यक्ति, नेता अथवा संगठन के प्रति नाराजगी या असहमति के रूप में न देखा जाए। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ने की बात कही और कहा कि पद से दूरी का मतलब रिश्तों से दूरी नहीं है।

