Reading: राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

RamParkash Vats
3 Min Read

वंदे मातरम के मुद्दे पर बोले जयराम ठाकुर, कोई विधानसभा संसद के कानून से ऊपर नहीं

शिमला। हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। 3 दिन तक चले विवाद के बाद सदन में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दे दी। अध्यक्ष ने कहा कि सत्र की शुरुआत में राष्ट्रगान होगा, जबकि सत्र के समापन पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा। इस दौरान सदन के भीतर विपक्ष ने राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। विपक्ष ने सत्र के पहले दिन हुए राष्ट्रगान की वीडियो फुटेज देने की मांग रखी। लेकिन फुटेज नहीं मिलने से नाराज विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया।

जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष

सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष के सदस्यों पर राष्ट्रगान के अपमान का झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन के भीतर सत्र के पहले दिन की वीडियो फुटेज देने की मांग की थी। विपक्ष ने विधानसभा सचिव को भी पत्र लिखकर यह मांग की थी। लेकिन आज विधानसभा अध्यक्ष ने फुटेज देने से इनकार कर दिया। ऐसे में विपक्ष सदन से वॉकआउट कर बाहर आ गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार फुटेज देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदत हो गई है और विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के झूठ को संरक्षण दे रहे हैं।

वहीं, वंदे मातरम को लेकर विधानसभा की व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की संसद से ऊपर कोई विधानसभा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लेकर विपक्ष की ओर से मांगी गई व्यवस्था विधानसभा को दे देनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह मुद्दा हिमाचल प्रदेश की सरकार और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!