Reading: लोहारपुरा व मिल्ख पंचायतों में सांस्कृतिक दल ने किया योजनाओं का प्रचार

लोहारपुरा व मिल्ख पंचायतों में सांस्कृतिक दल ने किया योजनाओं का प्रचार

RamParkash Vats
1 Min Read

नूरपुर, 20 अगस्त 2026:-सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत वीरवारर को ग्राम पंचायत लोहारपुरा और मिल्ख में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।

कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं जैसे अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना की जानकारी दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याण योजनाओ की जानकारी भी दी।

नाट्य दल ने बताया कि अन्तर्जातीय विवाह पर 2 लाख रुपये प्रोत्साहन, आजीविका साधन हेतु आर्थिक सहायता, सिलाई मशीन पर 1,800 रुपये सब्सिडी तथा गृह निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये अनुदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही नशा निवारण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों,आंगनबाड़ी वर्कर,आशा वर्कर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!