Reading: हमारी सरकार किसी प्रतिशोध की भावना से काम नहीं कर रही , जिन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया है उन पर कार्यवाही लाजमी: सीएम

हमारी सरकार किसी प्रतिशोध की भावना से काम नहीं कर रही , जिन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया है उन पर कार्यवाही लाजमी: सीएम

RamParkash Vats
1 Min Read

भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक होते रहे ,कार्यवाही करने के लिए किसने हाथ बांधे थे: मुख्यमंत्री

शिमला में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार किसी प्रतिशोध की भावना से काम नहीं कर रही है लेकिन जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है और सत्ता का दुरुपयोग कर प्रदेश की संपदा को लूटा है ,भाजपा के उन लोगों को जबाव तो देना होगा। आज शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकारी योजनाओं का सरेआम दुरुपयोग किया गया। मर्दों की बच्चादानी तक के ऑपरेशन के बिल लगाकर भाजपा का चेहरा बेनकाब करने के लिए काफी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पेपर लीक हुए ,क्यों कार्यवाही नहीं हुई , हमने सरकार बनते ही स्वार्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड को भंग किया और जो लोग इसने दोषी थे उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!