
सिरमौर / शिलाई / बकरास / कपिल शर्मा :-एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की आईवीडी टिम्बी टीम द्वारा किसानों से संपर्क अभियान के दौरान आज बकरास गांव में किसान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आईवीडी कोऑर्डिनेटर अनिकेत चौहान, फार्मर ट्रेनर प्रकाश चंद, किसान बहन राधा देवी एवं रविंद्र चौहान सहित गांव के कई किसानों ने भाग लिया।कैंप के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बीजामृत बनाने की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया
ताकि किसान इसे स्वयं तैयार कर खेती में उपयोग कर सकें।इस अवसर पर पांच किसानों को वर्मी बेड वितरित किए गए। मौके पर ही वर्मी बेड स्थापित करवाकर किसानों को इसकी पूरी प्रक्रिया समझाई गई। किसानों ने स्वयं इसमें भाग लेकर व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किया।आयोजकों ने कहा कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करना, खेती की लागत कम करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं किसान कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह पहल किसानों को टिकाऊ एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में एक और सार्थक प्रयास है।

