Reading: 15 अगस्त के कार्यक्रमों के बाद 17 अगस्त को स्कूलों में रहेगा अवकाश

15 अगस्त के कार्यक्रमों के बाद 17 अगस्त को स्कूलों में रहेगा अवकाश

RamParkash Vats
2 Min Read

मुख्यमंत्री सुक्खू ने घुमारवीं के निहारी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान की घोषणा

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के बीच प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के चलते 17 अगस्त को प्रदेश के स्कूलों में अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी को देखते हुए 17 अगस्त को छुट्टी प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 15 अगस्त को सामान्य रूप से खुला रखने के निर्देश जारी किए थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 15 अगस्त के कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को 17 अगस्त को अवकाश मिलेगा। इससे स्वतंत्रता दिवस समारोहों के आयोजन के बाद उन्हें आराम का अवसर भी मिलेगा।

बता दें कि 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!