Reading: सिरमौर के लोकगायक जगदीश शर्मा की ‘सिरमौरी गूँज’ कल होगी रिलीज

सिरमौर के लोकगायक जगदीश शर्मा की ‘सिरमौरी गूँज’ कल होगी रिलीज

RamParkash Vats
2 Min Read

25 वर्षों से हाटी संस्कृति और पहाड़ी लोकसंगीत को दे रहे पहचान, 8 नवंबर को शाम 3 बजे Hill Tone YouTube चैनल पर होगा विमोचन

कपिल शर्मा – सिरमौर

सिरमौर के प्रसिद्ध पहाड़ी लोकगायक जगदीश शर्मा दीपावली के अवसर पर अपनी नई संगीत प्रस्तुति ‘सिरमौरी गूँज’ लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। यह गीत 8 नवंबर को शाम ठीक 3 बजे Hill Tone YouTube चैनल पर रिलीज होगा।

ग्राम च्याणा, शिलाई निवासी जगदीश शर्मा पिछले 25 वर्षों से पहाड़ी लोकसंगीत के माध्यम से हाटी संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। वर्ष 1999 में उनकी पहली एल्बम ‘हाटी की गूँज’ रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय प्रस्तुतियों से अपनी पहचान बनाई। लोकसंगीत में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2024 में मां सरस्वती सिल्वर अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं l

सिरमौरी गूँज’ के माध्यम से सिरमौर की लोकसंस्कृति और पहाड़ी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।गीत की टीम में गायक जगदीश शर्मा, संगीतकार प्रभु पंवार और मुख्य कलाकार कृतिका शामिल हैं।
टीम Hill Tone ने प्रदेशवासियों और संगीत प्रेमियों से गीत को देखने, सुनने और अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!