Reading: भैयादूज पर देवामानल में सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या, लोकगायकों की आवाज पर देर रात तक झूमे दर्शक

भैयादूज पर देवामानल में सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या, लोकगायकों की आवाज पर देर रात तक झूमे दर्शक

RamParkash Vats
3 Min Read

सिरमौर / नोहराधार/ कपिल शर्मा जिला सिरमौर की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुकाजी की ग्राम पंचायत देवामानल में भैयादूज के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नामी लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।कार्यक्रम में संदीप ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा संजीव ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

आयोजन स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।ग्राम पंचायत प्रधान संगीता पुंडीर और उपप्रधान भीम देव पुंडीर ने कहा कि भैयादूज का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक रिश्तों की मिठास का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सिरमौर की लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकसंगीत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अनूप छाजटा सहित नामी कलाकारों ने बांधा समांसांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक अनूप छाजटा रहे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से दर्शकों को खूब झुमाया। वहीं श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के उभरते स्थानीय कलाकार अभिषेक ठाकुर ने दमदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। रोहड़ू के लोकप्रिय कलाकार सैंडी स्काई ने भी अपने खास अंदाज और गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।प्रसिद्ध लोकगायिका तनुजा चौहान ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार लोकगीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमते नजर आए। वहीं तनु डांस ग्रुप की आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।कार्यक्रम में पहाड़ी लोकगीतों, पारंपरिक धुनों और आधुनिक संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मंच संचालक सूरज पंचटा ने अपने प्रभावशाली अंदाज और बेहतरीन मंच संचालन से दर्शकों में लगातार उत्साह बनाए रखा।क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूदकार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप ठाकुर के साथ विशिष्ट अतिथि संजीव ठाकुर, अरुण ठाकुर, अमरीश ठाकुर, सोम प्रकाश ठाकुर, हरीश ठाकुर, यशपाल ठाकुर (सेक्रेटरी), सुभाष ठाकुर, रोहित ठाकुर, भरत भूषण, सचिन ठाकुर, रितेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अनीश ठाकुर, मनीष ठाकुर, कपिल ठाकुर, जतिन शर्मा, निकेत ठाकुर, धीरज ठाकुर, दीपक ठाकुर और राकेश फौजी (सेवानिवृत्त सेना कर्मी एवं विद्युत विभाग में लाइनमैन) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत देवामानल के नवयुवक मंडल, महिला मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।अंत में आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत ने मुख्य अतिथियों, सभी कलाकारों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!