समाधान दिवस के दौरान कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 40, पुलिस विभाग की 9, विकास विभाग की 13, नगरपालिका की 5 तथा कृषि विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।

महमूदाबाद (सीतापुर)। तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज कराईं।
समाधान दिवस में कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 40, पुलिस की 9, विकास विभाग की 13, नगरपालिका की 5 तथा कृषि विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।

शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

