पश्चिम बंगाल से सांसद महुआ मोइत्रा शनिवार को किला महमूदाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रोफेसर अली खान राजा महमूदाबाद से शिष्टाचार भेंट

पश्चिम बंगाल से सांसद महुआ मोइत्रा शनिवार को किला महमूदाबाद पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रोफेसर अली खान राजा महमूदाबाद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजमाता विजया खान साहिबा से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
किला महमूदाबाद में आयोजित इस मुलाकात के दौरान महमूदाबाद, बिसवां और बेलहरा क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। सांसद महुआ मोइत्रा ने स्थानीय लोगों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की तथा आत्मीय संवाद स्थापित किया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। शिष्टाचार भेंट के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

